भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के पास शनिवार (7 फरवरी) से शुरू हो रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
बुमराह ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 228 मैच की 271 पारियों में 490 विकेट लिए हैं। अगर टूर्नामेंट में 10 विकेट हासिल करते तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले भारत के आठवें गेंदबाज बन जाएंगे।
भारत के लिए अनिल कुंबले,रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव. रविंद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ ने ही यह कारनामा किया है।
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बुमराह का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। 18 मैच में उन्होंने 26 विकेट लिए हैं, जिसमें 7 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। वह भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं, उनसे आगे रविचंद्रन अश्विन और अर्शदीप सिंह ही हैं।
गौरतलब है कि भारतीय टीम अपना पहला मैच शनिवार को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।