महिला एशिया कप 2026 का आगाज शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ। पहला मुकाबला ग्रुप 'ए' की थाइलैंड और हांगकांग के बीच खेला गया। थाइलैंड ने हांगकांग को 6 रन से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। थाइलैंड ने हांगकांग को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन हांगकांग 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बना सकी और मैच 6 रन से हार गई।

Advertisement

121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग को पहला झटका 1 स्कोर पर लगा। मारिको हिल बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद केरी चान और यास्मिन दासवानी ने 28-28 रन बनाकर टीम को संभाला। आखिरी पांच ओवरों में हांगकांग को जीत के लिए 37 रन बनाने थे और टीम के पास 6 विकेट शेष थे।

थाइलैंड की गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की और हांगकांग को 7 विकेट पर 114 रन पर रोक दिया। थाइलैंड की 6 रन की जीत बेहद रोमांचक रही।

थाइलैंड के लिए ओनिचा कामचोम्फु ने 3, फानिता ने माया ने 2, जबकि थिपात्चा पुत्थावोंग और सुलीपोर्न लाओमी ने 1-1 विकेट लिए।

थाइलैंड की गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की और हांगकांग को 7 विकेट पर 114 रन पर रोक दिया। थाइलैंड की 6 रन की जीत बेहद रोमांचक रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

हांगकांग की तरफ से मरीना लैम्प्लो ने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए। मेयी वाई सियू ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 और कैरी चान ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार