महिला क्रिकेट के लिए खुशखबरी, कॉमनवेल्थ गेम 2022 में मिली जगह

Updated: Fri, Jun 21 2019 12:44 IST
महिला क्रिकेट के लिए खुशखबरी, कॉमनवेल्थ गेम 2022 में मिली जगह Images (Twitter)

21 जून। साल 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी नहीं होगी लेकिन इसकी जगह महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। निशानेबाजी के अलावा तीरंदाजी को भी इन खेलों से बाहर कर दिया गया है और इनके स्थान पर महिला क्रिकेट, बीच वॉलीबॉल और पैरा टेबल टेनिस को खेलों की सूची में शामिल किया गया है।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने गुरुवार को यह फैसला लिया। मेजबान शहर ने दो खेलों को बाहर करते हुए तीन नए खेलों को शामिल करने की सिफारिश की, जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया।

इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सीजीएफ में शामिल 71 देशों में से 51 की संतुती मिलने के बाद की जाएगी। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें