वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Womens T20 World Cup 2024) के 11वें मैच में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 80 रन से हरा दिया। स्कॉटलैंड 3 मैचों में 3 हार के साथ सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। वहीं साउथ अफ्रीका 3 मैचों में 2 जीत और एक हार के साथ सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका वूमेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 166 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से मारिजाने कैप ने 24 गेंद में 6 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। ताज़मिन ब्रिट्स ने 35 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 27 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। ब्रिट्स और वोल्वार्ड्ट ने पहले विकेट के लिए 64(45) रन जोड़े। स्कॉटलैंड वूमेंस की तरफ से एक-एक विकेट कैथरीन ब्राइस, राचेल स्लेटर, ओलिविया बेल, कैथरीन फ्रेजर और डार्सी कार्टर ने लिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम 17.5 ओवर में 86 के स्कोर पर ढेर हो गयी। स्कॉटलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन फ्रेजर ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 21 गेंद में एक चौके की मदद से 14 रन बनाये। आइल्सा लिस्टर ने 13 गेंद में 2 चौको की मदद से 12 रन बनाये। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट नॉनकुलुलेको म्लाबा ने अपनी झोली में डालें। क्लो ट्रायॉन और नादिन डी क्लार्क 2 विकेट लेने में सफल रही। अयाबोंगा खाका, सुने लुस और एनेरी डर्कसेन के खाते में एक-एक विकेट गया। 

साउथ अफ्रीका वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, मारिजाने कैप, एनेके बॉश, सुने लुस, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका। 

स्कॉटलैंड वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: सास्किया हॉर्ले, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), कैथरीन ब्राइस (कप्तान), आइल्सा लिस्टर, प्रियानाज चटर्जी, डार्सी कार्टर, लोर्ना जैक-ब्राउन, कैथरीन फ्रेजर, राचेल स्लेटर, अबताहा मकसूद, ओलिविया बेल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार