22 फरवरी। कप्तान स्टेफनी टेलर के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने यहां जारी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में थाईलैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबबाजी करते हुए नौ विकेट पर 78 रन का स्कोर बनाया, जिसे वेस्टइंडीज ने 20 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज के लिए कप्तान टेलर ने 37 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 26 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शेमानी कॉम्पबैल ने 27 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 25 रनों का योगदान दिया। वहीं, हैली मैथ्यूज ने 16, ली एन कीर्बी ने तीन और डींड्रा डोटिन ने दो रन बनाए।

Advertisement

थाईलैंड की ओर से सोराया लातेह को एक विकेट मिला।

इससे पहले, थाईलैंड की टीम नौ विकेट पर 78 रन ही बना सकी। थाईलैंड की ओर से नानपत कोंचारोओनकाइ ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। उनके अलावा नारुएमोल चाइवाइ ने 13 रनों का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज दहांई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकीं।

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान टेलर ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा चिनले हैनरी, शमीलिया कॉनेल, एफी फ्लेचर, अनिसा मोहम्मद और हैली मैथ्यूज को एक-एक विकेट मिला। वेस्टइंडीज की कप्तान टेलर को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार