न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने महिला टी20 विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले, श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने कहा कि उन्होंने अपनी युवा खिलाड़ियों से कहा कि वे टूर्नामेंट का कोई दबाव न लें।

Advertisement

स्टार खिलाड़ी चमारी शीर्ष क्रम बल्लेबाज समेत कई युवा सितारें श्रीलंका की टीम में मौजूद हैं, जिसमें 17 वर्षीय ऑलराउंडर विस्मी गुणरत्ने और 20 साल की बैटिंग ऑलराउंडर कौशानी नुथ्यांगना शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में अंडर19 महिला टी20 विश्व कप में टीम की कप्तानी की थी।

Advertisement

उन्होंने कहा, हर मैच में एक चुनौती है। इसलिए एक क्रिकेटर के रूप में, हमें चुनौती स्वीकार करनी होगी और मैंने युवाओं के साथ अपना ज्ञान साझा किया। मैंने उनसे कहा कि अपने कंधों पर कोई दबाव न लें। मैंने कहा कि यह एक स्कूल का मैच है। इसे एक क्लब मैच की तरह ही सोचो।

चमारी ने मैच से पहले कहा, मुझे पता है कि हम दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में खेल रहे हैं और हमारी तरह दक्षिण अफ्रीका पर भी एक तरह का दबाव है क्योंकि वे अपनी घरेलू परिस्थितियों में खेल रहे हैं। वे मेजबान टीम हैं, वे अपने प्रशंसकों के सामने खेल रहे हैं। इसलिए, दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ा दबाव है। मैं चाहती हूं कि खिलाड़ी खुलकर सकारात्मक क्रिकेट खेलें। यही मैंने अपनी टीम से कहा।

आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैचों से दक्षिण अफ्रीका की स्थितियों के बारे में पूछे जाने पर, चमारी ने कहा, दोनों मैच बहुत करीबी मैच थे। हमने सुपर ओवर खेला और हमने सुपर ओवर भी जीता। इसलिए, हमने अच्छी क्रिकेट खेली। पिछले तीन दिनों में और परिस्थितियों के साथ अच्छा अनुभव मिला।

चमारी ने मैच से पहले कहा, मुझे पता है कि हम दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में खेल रहे हैं और हमारी तरह दक्षिण अफ्रीका पर भी एक तरह का दबाव है क्योंकि वे अपनी घरेलू परिस्थितियों में खेल रहे हैं। वे मेजबान टीम हैं, वे अपने प्रशंसकों के सामने खेल रहे हैं। इसलिए, दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ा दबाव है। मैं चाहती हूं कि खिलाड़ी खुलकर सकारात्मक क्रिकेट खेलें। यही मैंने अपनी टीम से कहा।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार