Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने रविवार को आईसीसी महिला वनडे के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन की शानदार पारी के साथ क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हीली ने 138 गेंदों में 26 चौकों की मदद से 170 रन बनाए, जो महान वनडे पारियों में से एक था।

Advertisement

सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 129 रन बनाने के बाद टूर्नामेंट में हीली का यह लगातार दूसरा शतक था। महिला क्रिकेट विश्व कप के सीजन में किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बन गया है।

Advertisement

हीली की इस शानदार बल्लेबाजी की वजह से ट्विटर पर लोगों ने उनकी सराहना की।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर करेन रोल्टन ने लिखा, "वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक और अच्छी पारी खेलने के लिए आपको बधाई।"

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व ऑलराउंडर और कमेंटेटर लिसा स्टालेकर ने ट्वीट किया, "यह वाकई आश्चर्यजनक है, हम एक फाइनल में अब तक की सबसे अच्छी पारी देख रहे हैं।"

इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर ईसा गुहा ने कमेंट किया, "हीली को उनके शानदार शतक के लिए बधाई। वाकई में हीली फायर हैं फायर।"

Advertisement

भारत की पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर अंजुम चोपड़ा ने लिखा, "एलिसा हीली ने वर्ल्ड कप फाइनल में एक और शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने कई रिकॉर्ड को तोड़ा हैं।"

पाकिस्तान की पूर्व बल्लेबाज नैन आबिदी ने ट्वीट किया, "हीली, अब तक की शानदार पारियों में से एक।"

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने टाइप किया, "मैडम ने धूम मची दी।"

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने ट्वीट किया, "बहुत अच्छा और शानदार पारी खेली।"

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने टिप्पणी की, "इतनी ताबड़तोड़ पारी, धमाल मचा दिया।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार