ऑकलैंड, 2 जून| न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लॉकी फर्ग्यूसन ने कहा है वह मेहनत कर रहे हैं और कहा कि अगर कोरोनावायरस के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) होती है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

Advertisement

बीसीसीआई ने इस महामारी के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया है।

Advertisement

फग्र्यूसन आईपीएल में दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।

उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "न्यूजीलैंड में हम सामान्य हालात की ओर बढ़ रहे हैं-- अपनी स्ट्रेंग्थ और कंडीशनिगं ट्रेनिंग कर रहे हैं। हम अगले महीने से आगे बढ़ेंगे और धीरे-धीरे गेंदबाजी करेंगे। उम्मीद है कि सितंबर में क्रिकेट हो सके। खबरें हैं कि आईपीएल हो सकता है, मैं इसके लिए काम कर रहा हूं और ट्रेनिंग करूंगा।"

उनका हालांकि मानना है कि इस समय स्वास्थ प्राथमिकता है और इसलिए सही चीज की जानी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि दर्शकों के सामने खेलने का जो मजा है उसे बदला नहीं जा सकता।

फग्र्यूसन आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए उस वनडे मैच का हिस्सा थे जो कोविड-19 के कारण बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला गया था।

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह शानदार अनुभव था। हम आश्वस्त नहीं थे कि हम खेल पाएंगे या नहीं।"

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा, "यह सीरीज में से काफी ऊर्जा ले गया। जाहिर सी बात है कि टूर्नामेंट बंद कर दिए गए हैं। मैच खेलना रोचक था। मुझे पता है कि मैं खाली स्टैंड से गेंद उठा रहा था उसे लेकर कई मीम बने थे।"

उन्होंने कहा, "आप उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते कि इसमें कितना मजा आता है (दर्शकों के सामने खेलने में)। जैसे प्रशंसकों को पसंद आता है खिलाड़ियों को भी आता है। लेकिन इस समय स्वास्थ्य प्राथमिकता है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार