आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान और रहमत शाह के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने भी अच्छी पारी खेली। ये अफगानिस्तान का इस वर्ल्ड कप में किया गया दूसरा उलटफेर है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड को 69 रन से हराया था। वहीं अफगानिस्तान ने वनडे इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को हराया है। इससे पहले उन्हें 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। ये अफगानिस्तान द्वारा वनडे इतिहास में हासिल किया गया सबसे सफल लक्ष्य है। ये वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की तीसरी जीत है।   

Advertisement

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 282 रन का स्कोर बनाया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान बाबर आजम ने बनाये। उन्होंने 92 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अब्दुल्ला शफीक ने 75 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

इन दोनों ने 54 (74) रन की साझेदारी निभाई। अंत में इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने क्रमश: 40(27) और 40(38) रन का योगदान दिया। इन दोनों ने तेजी से 73 (45) रन की साझेदारी निभाई। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट स्पिनर नूर अहमद ने लिए। नवीन-उल-हक के खाते में 2 विकेट गए। अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने मैच को 49 ओवरों में 2 विकेट खोकर और 286 रन बनाकर जीत लिया। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन इब्राहिम जादरान ने बनाये। उन्होंने 87(113) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए। उनके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 65(53) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 (128) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। 

Also Read: Live Score

रहमत शाह ने 84 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 44 गेंद में 4 चौको की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। शाहिदी और शाह ने 96* (93) रन की साझेदारी की। पाकिस्तान की तरफ से एक-एक विकेट हसन अली और शाहीन अफरीदी को मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार