आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। ये अफगानिस्तान का इस वर्ल्ड कप में किया गया तीसरा सबसे बड़ा उलटफेर है। इस जीत के साथ अफगानिस्तान पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान से 5वें पायदान पर पहुंच गयी है। वहीं श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने अभी तक 6 मैच खेले है जिसमें से उन्हें 3 में जीत और 3 में हार मिली है। वो पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर आ गयी है। उनके 6 पॉइंट्स और नेट रनरेट -0.718 है। पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर काबिज श्रीलंका ने अभी तक 6 मैच खेले है जिसमें से उन्हें 2 में जीत और 4 में हार मिली है। उनके 4 पॉइंट्स है और नेट रनरेट -0.275 है। भारत 6 मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गया है। उनके 12 पॉइंट्स और नेट रनरेट +1.405 है। 

Advertisement

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर क्विंटन डी कॉक मौजूद है। उन्होंने 6 मैच खेले है और 71.83 के औसत से 431 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक देखने को मिले है। 6 मैचों में 68.83 के औसत से 413 रन के साथ डेविड वॉर्नर दूसरे नंबर पर है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और एक अर्धशतक लगाया है। 

तीसरे स्थान पर रचिन रविंद्र है जिन्होंने 6 मैचों में 81.20 के औसत से 406 रन बनाये है। उन्होंने अभी तक 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 6 मैचों में 66.33 के औसत के साथ 398 रन बनाकर चौथे स्थान पर है। टूर्नामेंट में उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए है। 5वें स्थान पर साउथ अफ्रीका के एडेन मार्कराम है। उन्होंने 6 मैचों में 59.33 के औसत की मदद से 356 रन बनाये है। मेगा इवेंट में उन्होंने अभी तक 1 शतक और 3 अर्धशतक जड़े है। 

Also Read: Live Score

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में टॉप पर स्पिनर एडम ज़ाम्पा ने अपनी जगह बनाई है। उन्होंने 6 मैचों में 6.22 के इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए है। दूसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह है जिन्होंने 6 मैचों में 3.91 के शानदार इकॉनमी रेट की मदद से 14 विकेट चटकाए है। मिचेल सेंटनर ने 6 मैचों में 4.90 के इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए है। मार्को यानसेन चौथे स्थान पर है जिनके नाम 6 मैचों में 6.17 के इकॉनमी रेट से 13 विकेट दर्ज है। 5वें स्थान पर शाहीन शाह अफरीदी है। अफरीदी ने 6 मैचों में 5.69 के इकॉनमी रेट की मदद से 13 विकेट चटकाए है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार