World Cup 2023: बांग्लादेश रोमांचक मैच में 3 विकेट से जीती, श्रीलंका हुई 2023 वर्ल्ड कप से बाहर

Updated: Mon, Nov 06 2023 22:06 IST
World Cup 2023: बांग्लादेश रोमांचक मैच में 3 विकेट से जीती, श्रीलंका हुई 2023 वर्ल्ड कप से बाहर (Image Source: Google)

वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मैच में बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) और कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलांका ने शतकीय पारी खेली थी लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकी।

ये बांग्लादेश की इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी नोंकझोंक देखने को मिली। इसके पीछे की वजह से एंजेलो मैथ्यूज का विवादित टाइम्ड आउट था। दोनों टीमों ने आपस में हाथ भी नहीं मिलाया। ये वर्ल्ड कप में पहली बार बांग्लादेश ने पहली बार श्रीलंका को हराया। इससे पहले वो 3 बार हारे थे। श्रीलंका आज वर्ल्ड कप से बाहर हो गयी। वहीं  बांग्लादेश पहले ही बाहर हो गया था। दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप से बाहर हो गयी। 

श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 279 के स्कोर पर ढेर हो गयी। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन असलांका ने बनाये। उन्होंने 105 गेंद में 6 चौको और 5 छक्कों की मदद से 108 रन की शतकीय पारी खेली। सदीरा समरविक्रमा और पथुम निसांका ने क्रमश: 41(36), 41(42) रन की पारियां खेली। धनंजय डी सिल्वा ने 36 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली।

समरविक्रमा और असलांका ने 63 (69) रन की साझेदारी की। वहीं 78 (82) रन की साझेदारी असलांका और धनंजय डी सिल्वा ने की। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट तंजीम हसन साकिब को मिले। 2-2 विकेट कप्तान शाकिब अल हसन और शोरफुल इस्लाम ने चटकाए। मेहदी हसन मिराज के खाते में एक विकेट गया। 

 लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने मैच को 41.1 ओवर में 7 विकेट खोकर और 282 रन बनाकर जीत लिया। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन  शान्तो के बल्ले से निकले। उन्होंने 101 गेंद में 12 चौको की मदद से 90 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान शाकिब ने 65 गेंद में 12 चौको और 2 छक्कों की मदद से 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने और नजमुल हुसैन शान्तो ने तीसरे विकेट के लिए 169 (149) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट दिलशान मदुशंका ने अपने नाम किये। एंजेलो मैथ्यूज और महीश तीक्षणा 2-2 विकेट लेने में सफल रहे।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्षणा, दुशमंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका। 

Also Read: Live Score

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें