वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया। न्यूज़ीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे (Devon Conway) और ​​रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) ने नाबाद शतकीय पारियां खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉनवे ने 121 गेंद में 19 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 152* रन की शतकीय पारी खेली। वहीं रचिन रवींद्र ने 123(96)* रन की शतकीय पारी खेली। वहीं इस मैच में कई रिकॉर्ड्स भी बने जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे है। 

Advertisement

डेवोन कॉनवे मेंस वर्ल्ड कप में 150+ स्कोर बनाने वाले बने पहले खिलाड़ी 

Advertisement

152* - डेवोन कॉनवे बनाम इंग्लैंड, वर्ल्ड कप 2023 (पहला मैच)

139* - लाहिरू थिरिमाने (श्रीलंका), बनाम इंग्लैंड, 2015

134* - स्टीफन फ्लेमिंग बनाम साउथ अफ्रीका, 2003

127* - सचिन तेंदुलकर बनाम केन्या, 1996

Advertisement

वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 

273- रचिन और कॉनवे बनाम इंग्लैंड, 2023

168 - ली जर्मेन और क्रिस हैरिस बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1996

Advertisement

166* - मार्टिन गप्टिल और ब्रेंडन मैकुलम बनाम ZIM, 2011

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट)

372 - क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज) बनाम ज़िम्बाब्वे, कैनबरा, 2015

Advertisement

318 - सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ (भारत) बनाम श्रीलंका, टॉनटन, 1999

282 - तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा (श्रीलंका) बनाम ज़िम्बाब्वे, पल्लेकेले, 2011

273* - डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

Advertisement

260 - डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, पर्थ, 2015

वर्ल्ड कप में डेब्यू पर शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

22 साल, 106 दिन - विराट कोहली (भारत) बनाम बांग्लादेश, 2011

Advertisement

23 साल, 301 दिन - एंडी फ्लावर (ज़िम्बाब्वे) बनाम श्रीलंका, न्यू प्लायमाउथ, 1992

23 साल, 321 दिन - रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

24 साल, 152 दिन - नाथन एस्टल (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 1996

Advertisement

25 साल, 250 दिन - डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) बनाम ज़िम्बाब्वे, 2015

वर्ल्ड कप में डेब्यू पर शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

33 साल, 105 दिन - जेरेमी ब्रे (आयरलैंड) बनाम ज़िम्बाब्वे, किंग्स्टन, 2007

Advertisement

32 साल, 89 दिन - डेवोन कॉनवे (न्यूज़ीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

32 साल, 61 दिन - डेनिस एमिस (इंग्लैंड) बनाम भारत, लॉर्ड्स, 1975

29 साल, 32 दिन - क्रेग विशार्ट (ज़िम्बाब्वे) बनाम नामिबिया, हरारे, 2003

Advertisement

न्यूज़ीलैंड की तरफ से वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

रचिन रवींद्र - 82 गेंद (न्यूज़ीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

डेवोन कॉनवे - 83 (न्यूज़ीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

Advertisement

मार्टिन गप्टिल- 88 (न्यूज़ीलैंड) बनाम बांग्लादेश, 2015

भारत में मेहमान जोड़ियों द्वारा सबसे बड़ी वनडे साझेदारी

273* - कॉनवे और रचिन (न्यूज़ीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

Advertisement

258* - एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर बनाम भारत, 2020

235 - हर्शल गिब्स और गैरी कर्स्टन बनाम भारत, 2000

231 - एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर बनाम भारत,  2017

Advertisement

Also Read: Live Score

इस धमाकेदार जीत के साथ न्यूज़ीलैंड ने वर्ल्ड कप में वो कर दिया जो इससे पहले किसी भी टीम ने नहीं किया था। 283 रनों का 36.2 ओवर में पीछा करके न्यूज़ीलैंड ने नया कीर्तिमान रच दिया है। वर्ल्ड कप में इससे पहले किसी भी टीम ने इतनी तेज गति से 280 रन चेज़ नहीं किए थे। न्यूज़ीलैंड ये कारनामा करने वाली सबसे तेज टीम बन गई है। वहीं यह पहली बार है जब पुरुष मेंस वर्ल्ड कप के पहले मैच में दो साथियों (डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र) ने एक ही मैच में शतक बनाए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार