आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एडम ज़ाम्पा (Adam Zampa) की शानदार गेंदबाजी और जोश इंग्लिस (Josh Inglis)-मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। ये ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में पहली जीत है। वहीं श्रीलंका का अभी भी खाता खुलना बाकी है। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों कुसल परेरा और पथुम निसांका ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकि अन्य बल्लेबाज नहीं चले। श्रीलंका का एक समय स्कोर 125/0 पर था लेकिन 84 रन के अंदर सभी 10 विकेट खो दिए। 

Advertisement

श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवरों में 209 के स्कोर पर सिमट गयी। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन कुसल परेरा ने बनाये। उन्होंने 82 गेंद में 12 चौको की मदद से 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पथुम निसांका ने 67 गेंद में 8 चौको की मदद से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 (130) रन जोड़ते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। चरिथ असलंका ने 39 गेंद में एक छक्के की मदद से 25 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट एडम ज़ाम्पा ने हासिल किये। कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। ग्लेन मैक्सवेल के खाते में एक विकेट गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मैच को 35.2 ओवर में 5 विकेट खोकर और 215 रन बनाकर जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन जोश इंग्लिस ने बनाये। उन्होंने 59 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मिचेल मार्श ने 51 गेंद में 9 चौको की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

मार्नस लाबुशेन ने 60 गेंद में 2 चौको की मदद से 40 रन की पारी खेली। इंग्लिस और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 77 (86) रन की साझेदारी निभाई। लाबुशेन और मार्श ने तीसरे विकेट के लिए 56 (62) रन जोड़े। वहीं ग्लेन मैक्सवेल 31(21) रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट दिलशान मदुशंका ने लिए। एक विकेट दुनिथ वेल्लालागे के खाते में गया। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड। 

Also Read: Live Score

Advertisement

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार