World Cup 2023: मदुशंका ने बरपाया कहर, वॉर्नर और स्मिथ को एक ही ओवर में बनाया अपना शिकार, देखें Video

Updated: Mon, Oct 16 2023 19:46 IST
World Cup 2023: मदुशंका ने बरपाया कहर, वॉर्नर और स्मिथ को एक ही ओवर में बनाया अपना शिकार, देखें Vide (Image Source: Google)

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 14वें मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) ने अपने एक ओवर में डेविड वॉर्नर (David Warner) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को आउट करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। इस इसके साथ उन्होंने ये ओवर मेडन भी डाला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली श्रीलंका टीम 43.3 ओवर में 209 के स्कोर पर सिमट गयी। 

पारी का चौथा ओवर करने आये दिलशान मदुशंका ने पहली गेंद बैक ऑफ लेंथ डाली जो एंगल बनाते लेग स्टंप की और एंगल बनाते हुए जा रही थी। वॉर्नर इसे गलत लाइन में खेलने चले गए और गेंद उनके पैड पर जा टकराई। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया लेकिन वॉर्नर ने DRS लिया। थर्ड अंपायर ने जब रीप्ले में देखा तो गेंद स्टंप की लाइन में नहीं थी लेकिन लेग स्टंप से टकरा रही थी। इसलिए उन्हें वॉर्नर को आउट देना पड़ा। वॉर्नर आउट होने के बाद काफी गुस्से में थे। उन्होंने 6 गेंद में एक छक्के की मदद से 11 रन बनाये। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

इसके बाद मदुशंका ने स्टीव स्मिथ को ओवर की आखिरी गेंद फुल और अंदर आती हुई डाली। स्मिथ ने इसे खड़े-खड़े खेलने की कोशिश की लेकिन पैर बिल्कुल नहीं चलाये और गेंद उनके पैड पर जा टकराई। अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। मिचेल मार्श से बात करने के बाद उन्हें अंपायर के फैसले को मान लिया और पवेलियन वापस चल दिए। वो खाता भी नहीं खोल पाए और मदुशंका ने ओवर मेडन डाला। 

श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन कुसल परेरा ने बनाये। उन्होंने 82 गेंद में 12 चौको की मदद से 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पथुम निसांका ने 67 गेंद में 8 चौको की मदद से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट एडम ज़ाम्पा ने हासिल किये। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड। 

Also Read: Live Score

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें