World Cup 2023: यानसेन ने किया कमाल, लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेला, देखें Video

Updated: Tue, Oct 24 2023 19:35 IST
World Cup 2023: यानसेन ने किया कमाल, लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेला, (Image Source: Google)

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मैच में साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन (Marco Jansen) ने लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर बांग्लादेश को तगड़े झटके दे दिए। बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन यानसेन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 382 रन का स्कोर बनाया। 

पारी का 7वां ओवर करने आये मार्को यानसेन ने पहली गेंद तंज़ीद हसन को तेज गति से शॉर्ट और लेग स्टंप की ओर डाली। हसन ने इस गेंद पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह से चूक गए। वहीं गेंद उनके बल्ले का टॉप एज लेते हुए विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के दस्तानों में चली गयी। हसन ने 17 गेंद में एक चौके की मदद से 12 रन बनाये।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

यानसेन ने अगली गेंद नजमुल हुसैन शान्तो को लेग स्टंप की ओर डाली। शान्तो ने इस पर फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए क्लासेन के दस्तानों में चली गयी। क्लासेन ने लेग स्टंप की ओर अच्छा कैच पकड़ते हुए शान्तो को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। इसके कुछ देर बाद लिज़ाद विलियम्स ने कप्तान शाकिब अल हसन को 1(4) रन के निजी स्कोर क्लासेन के हाथों कैच आउट करवा दिया। 

साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 174(140) रन क्विंटन डी कॉक ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके 7 छक्के लगाए। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 90(49) और कप्तान एडेन मार्करम ने 60(69) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। क्लासेन ने 2 चौके और 8 छक्के जड़े। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हसन महमूद ने लिए। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लिज़ाद विलियम्स। 

Also Read: Live Score

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तंज़ीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें