आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में अफगानिस्तान के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq) ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) को जल्दी आउट कर दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर टांगा। 

Advertisement

पारी का दूसरा और अपना पहला ओवर करने आये नवीन ने दूसरी गेंद राउंड द विकेट से अच्छी लेंथ पर हेड को फेंकी। हेड ने डिफेन्स करने की कोशिश की लेकिन गेंद टप्पा खाने के बाद बाहर की ओर निकली। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर इकराम अलीखिल के दस्तानों में चली गयी। हेड आज 0(2) पर आउट हो गए। 

Advertisement

अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन इब्राहिम जादरान के बल्ले से निकले। उन्होंने 129(143)* रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। इस शतक के साथ वो पहले अफगानी बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने वर्ल्ड कप में शतक बनाया है। राशिद खान ने 35(18)* रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। 

वहीं रहमत शाह ने 44 गेंद में 1 चौके की मदद से 30 रन का योगदान दिया। रहमत और जादरान ने दूसरे विकेट के लिए 83 (100) रन की साझेदारी निभाई।अंत में राशिद और जादरान ने 58(28)* रन की साझेदारी की। अफगानिस्तान ने आखिरी 10 ओवरों में 96 रन बनाये। जोश हेज़लवुड ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से को सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये। एक-एक विकेट मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा और ग्लेन मैक्सवेल को मिला। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक। 

Also Read: Live Score

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार