World Cup 2023 Points Table: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार (19 अक्टूबर) को पुणे में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। जीत के रथ पर सवार भारतीय क्रिकेट टीम की यह लगातार चौथी जीत है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 41.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

इस जीत के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। भारत के अलावा न्यूजीलैंड ने भी अब तक सभी चार मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर रनरेट के आधार पर वह भारत के आगे है। चार मैच में तीसरी हार के साथ बांग्लादेश सातवें नंबर पर है। 

Advertisement

वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात की जाए तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 4 पारियों में 265 रन के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली ने 4 पारी में 259 रन बनाए हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा- 265 रन (4 मैच)

विराट कोहली- 259 रन (4 मैच)

Advertisement

डेवोन कॉनवे- 249 (4 मैच)

मोहम्मद रिजवान- 248 रन (3 मैच)

क्विंटन डी कॉक -229 रन (3 मैच)

Advertisement

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में मिचेल सैंटनर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 4 मैच में 11 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर काबिज जसप्रीत बुमराह ने 4 मैच में 10 विकेट लिए हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट

मिचेल सैंटनर- 11 विकेट (4 मैच)

Advertisement

जसप्रीत बुमराह- 10 विकेट (4 मैच)

मैट हैनरी- 9 विकेट (4 मैच)

रविंद्र जडेजा- 7 विकेट (4 मैच)

Advertisement

Also Read: Live Score

कागिसो रबाडा- 7 विकेट (3 मैच)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार