WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले WTC फाइनल मुकाबले का मजा किरकिरा हो चुका है। साउथम्पटन में जमकर बारिश हो रही है। इस बीच वसीम जाफर ने अपने ट्वीट में दिनेश कार्तिक को टैग कर एक मजेदार मीम शेयर करते हुए पूछा, 'देश जानना चाहता है कि साउथम्पटन में कब बारिश रुकेगी?'

Advertisement

दिनेश कार्तिक जो की इस वक्त कमेंटरी के लिए साउथम्पटन में मौजूद हैं उन्होंने वसीम जाफर के इस ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लगभग इस बात की पुष्टि कर दी है कि WTC फाइनल के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ चुका है। दिनेश कार्तिक ने ट्टीट पर रिएक्ट करते हुए एक मीम शेयर किया जिसपर लिखा था, 'शनिवार को आना'

Advertisement

मतलब साफ है कि दिनेश कार्तिक को भी इस वक्त साउथम्पटन में बारिश रुकने की उम्मीद नहीं है। वहीं दिनेश कार्तिक के ट्वीट के बाद वसीम जाफर ने एक और मीम शेयर किया जिसपर लिखा था, 'भाई अपडेट देते रहना हम ऑनलाइन हैं।' बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे मैच शुरू होना था लेकिन साउथम्पटन में बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

 हालांकि मैच में खलल पड़ने की वजह से दिन के खेल में जो ओवर जाया होंगे उसके लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। दूसरे दिन स्थिति कुछ बेहतर होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दूसरे दिन 25 फीसदी बारिश होने की संभावना है। वहीं इस टेस्ट मैच के पांचवे दिन जमकर बारिश हो सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार