WTC Final 2023-25: पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारत को 6 विकेट से हराकर 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से भी बाहर करके एक बार फिर से 140 करोड़ दिल तोड़ दिए हैं।

Advertisement

भारतीय टीम को फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को सिडनी टेस्ट में हराना लाज़मी था लेकिन ऐसा ना हो सका और ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार क्वालीफाई कर लिया। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका की तस्वीर साफ हो चुकी है और साउथ अफ्रीका के साथ फाइनल में ऑस्ट्रेलिया भिड़ता हुआ नजर आएगा।

Advertisement

सिडनी में हार ने तीसरे स्थान पर भारत के अंक PCT को 52.77 से घटाकर 50.00 कर दिया है और ये इस चक्र में टीम इंडिया की आठवीं हार है। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया ने इस संस्करण में अपनी 11वीं जीत दर्ज की, जिससे अंक प्रतिशत 61.45 से बढ़कर 63.72 हो गया। अब 2023 में ओवल में भारत को हराकर पिछला WTC फाइनल जीतने के बाद, पैट कमिंस की टीम इस साल 11-15 जुलाई के बीच लॉर्ड्स में होने वाले WTC 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

अगर टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के रिकॉर्ड की बात करें तो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 54-26 से आगे है, लेकिन WTC 2025 का फाइनल 1912 में इंग्लैंड की भागीदारी वाले त्रिकोणीय टूर्नामेंट के बाद से लॉर्ड्स में दोनों पक्षों के बीच पहला तटस्थ टेस्ट होगा।

अगर भारत की बात करें तो उनकी लगातार तीसरी बार WTC फाइनल में पहुंचने की संभावना केवल तीन महीनों में खत्म हो गई है। ऑस्ट्रेलिया आने से पहले भारत को अपने ही घर में नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और इस सीरीज में हार ने भारत को रेस में काफी पीछे धकेल दिया था। अब भारतीय फैंस को वर्ल़्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के लिए कुछ और साल इंतजार करना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार