टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। 18 जून के इंग्लैंड के साउथहैंम्पटन में इसका फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। साल 2019 से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में अब तक बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक कई रिकॉर्ड बने है। आज एक नजर डालते है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नामों पर।

Advertisement

बेन स्टोक्स

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के नाम है। स्टोक्स ने अभी तक इस टू्र्नामेंट में 17 मैचों में 31 छक्के जमाने का कारमाना किया है।

रोहित शर्मा

Advertisement

दूसरे नंबर पर भारत के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम दर्ज है। रोहित ने इसमें अभी तक 11 मैच खेलते हुए कुल 27 गगनचुंबी छक्के लगाए है। रोहित के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स से आगे निकलने का मौका है। 

मयंक अग्रवाल

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के शानदार ओपनिंग बल्लेबाज बल्लेबाज मयंक अग्रवाल मौजूद है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक अग्रवाल के बल्ले से 12 मैचों में कुल 18 छक्के निकलें है।

ऋषभ पंत

Advertisement

भारत के युवा विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चौथे स्थान पर है। पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 11 मैचों में कुल 16 छक्के जमाने का कारनामा किया है।

जोस बटलर

Advertisement

इस लिस्ट में आखिरी नाम इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का है। बटलर मे इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 18 मैच खेलें है जिसमें इनके नाम 14 छक्के दर्ज है।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार