मुंबई इंडियंस ने लगातार 8वीं जीत से मचाया धमाल,WPL 2026 की पॉइंट्स टेबल मे मचाई खलबली
WPL 2026 Points Table: कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की तूफानी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने मंगलवार (13 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए WPL 2026 के मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने पॉइंट्स टेबल में उलटफेर किया है।
मंगलवार को एश्ले गार्डनर की अगुआई वाली टीम के खिलाफ मिली जीत से मुंबई इंडियंस ने उन्हें पछाड़ते हुए WPL 2026 की पॉइंट्स में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
मुंबई की टीम ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो जीत के साथ चार पॉइंट्स जुटाए हैं। गुजरात जायंट्स के भी तीन मैचों में चार पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई उनसे आगे है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी चार पॉइंट्स हैं, हालांकि उनका नेट रनरेट मुंबई इंडियंस से कहीं ज्यादा बेहतर है।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। जिसमे जोर्जिया वेयरहैम ने 33 गेंदों में नाबाद 43 रन, भारती फुमाली ने 15 गेंदों में नाबाद 36 रन, कनिका आहूजा ने 18 गेंदों में 35 रन और बेथ मूनी ने 26 गेंदों मे 33 रन बनाए।
इसके जवाब में मुंबई ने 19.2 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली औऱ यह मुंबई द्वारा WPL में हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। प्लेयर ऑफ द मैच रही हरमनप्रीत ने 43 गेंदों में नाबाद 71 रन, अमनजोत कौर ने 40 रन और निकोला कैरी ने नाबाद 38 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
बका दें कि WPL में गुजरात के खिलाफ मुंबई का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। गुजरात के खिलाफ खेले गए सभी 8 मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की है।