WPL 2026 Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB Women) ने सोमवार (12 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए WPL 2026 के मुकाबले में यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz Women) को 9 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया। 

Advertisement

आरसीबी की यह लगातार दूसरी जीत है और पॉइंट्स टेबल में टीम टॉप पर आ गई है। आरसीबी का नेट रनरेट +1.964 हो गया है। आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को पीछे छोड़ा। गुजरात ने भी दो जीत हासिल की है, लेकिन नेट रनरेट +0.350 है। 

Advertisement

वहीं यूपी वॉरियर्स दो मैच में दूसरी हार के साथ टेबल में सबसे नीचे पांचवें नंबर है। यूपी का नेट रनरेट -2.443 हो गया है। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 50 रन के कुल स्कोर तक यूपी वॉरियर्स के 5 विकेट गिर गए। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने डिएंड्रा डॉटिन ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 70 गेंदों में 93 रन की साझेदारी की। 

दीप्ति ने 35 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा डॉटिन के बल्ले से 37 गेंदों में नाबाद 40 रन आए। जिसकी बदौलत यूपी वॉरियर्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। 

आरसीबी के लिए नादिन डी क्लर्क, श्रेयंका पाटिल ने 2-2 विकेट और लॉरेन बेल ने 1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरूआत धमाकेदार रही। हैरिस और मंधाना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 117 रन की शानदार साझेदारी की, जिसकी बदौलत आरसीबी ने 12.1 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली । हैरिस ने 212.50 की स्ट्राईक रेट से 40 गेदों में 85 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं मंधाना 32 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रही, जिसमें उन्होंने 9 चौके जड़े। 

Also Read: LIVE Cricket Score

यूपी के लिए एकमात्र विकेट शिखा पांडे ने हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार