WPL Points Table 2026: दिल्ली कैपिटल्स (DC W) ने मंगलवार (20 जनवरी) को वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए WPL 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI W) को 7 विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। जिसमें नैट साइवर-ब्रंट ने 45 गेंदों में 65 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 1 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। प्लेय़र ऑफ द मैच रहे जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों में नाबाद 51 रन की पारी खेली। उनके अलावा लिजेल ली ने 28 गेंदों में 46 रन का योगदान दिया है। 

इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में उलटफेर कर दिया है। पांच मैच में दिल्ली की यह दूसरी जीत है और टीम के 4 पॉइंट्स हो गए हैं। दिल्ली पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

दिल्ल ने गुजरात जायंट्स को पीछे छोड़ा। गुजरात ने भी पांच मैच में से दो मैच जीते हैं लेकिन नेट रनरेट के मामले में दिल्ली से पीछे है। 

वहीं मुंबई की छह मैच में यह चौथी हार है। लगातार तीसरी हार के साथ मुंबई के सिर्फ 4 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रनरेट +0.046 है। जिसके चलते मुंबई टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। पहली बार ऐसा हुआ है जब लीग स्टेज में मुंबई ने चार मैच हारे हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि पांच मैच में पांच जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉप पर बनी हुई है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार