वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन के विशाल अंतर से मात दे दी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ऐसी पहली टीम बन गयी जिसने आईसीसी के सारे खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने रिकॉर्ड 9 बार आईसीसी खिताब अपने नाम किये है। भारत को मैच जीतने के लिए दूसरी पारी में 444 रन का लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में भारत 234 के स्कोर पर सिमट गया था। वहीं भारत को फाइनल में लगातार दूसरी हार मिली है। इससे पहले के WTC फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ने मात दी थी। वहीं अब भारत का ध्यान अब जुलाई से शुरू होने वाले अपने तीसरे डब्ल्यूटीसी साइकिल पर होगा। हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे है। भारत अगले दो सालों में कहा-कहा टेस्ट मैच खेलने वाला है।

Advertisement

 भारत अपने डब्ल्यूटीसी 2023-25 ​​साइकिल की शुरुआत 12 जुलाई को वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की सीरीज साथ करेगा। भारत इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका (2023 के अंत में) और ऑस्ट्रेलिया (2024 के अंत में) के विदेशी दौरे भी करेगा। इसके अलावा भारत अगले दो सालों में इंग्लैंड (5 टेस्ट), बांग्लादेश (2 टेस्ट) और न्यूजीलैंड (3 टेस्ट) की भी मेजबानी करेगा। 

भारत का वेस्टइंडीज दौरा

वेस्टइंडीज बनाम भारत - 2 टेस्ट - जुलाई/अगस्त 2023

12-16 जुलाई: पहला टेस्ट - विंडसर पार्क, रोसो, डोमिनिका

20-24 जुलाई: दूसरा टेस्ट: क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद

दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा 2023-24

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - 2 टेस्ट - दिसंबर 2023 से जनवरी 2024

इंग्लैंड का भारत दौरा 2024

भारत बनाम इंग्लैंड - 5 टेस्ट - जनवरी/फरवरी 2024

भारत का बांग्लादेश दौरा 2024

भारत बनाम बांग्लादेश - 2 टेस्ट - सितंबर/अक्टूबर 2024

न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2024

भारत बनाम न्यूजीलैंड - 3 टेस्ट - अक्टूबर/नवंबर 2024

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2024-25 - बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - 5 टेस्ट - नवंबर 2024 - जनवरी 2025

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार