WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथहैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है। WTC फाइनल मुकाबले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा हिंदी कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। कमेंट्री के दौरान आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली के आउट होने की भविष्यवाणी की जो सच हो गई।

Advertisement

भारत की पारी के 36वें ओवर के पांचवी गेंद पर जब विराट कोहली आउट हुए थे उस गेंद के ठीक पहले आकाश चोपड़ा ने कहा, 'अंजिक्य रहाणे अगले बल्लेबाज हैं। अगर अभी कोई आउट होता है तो फिर पंत भी बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।' आकाश चोपड़ा ने ऐसा बोला ही था कि काइल जैमीसन ने तुंरत विराट कोहली का विकेट ले लिया।

Advertisement

विराट कोहली 13 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार का खतरा मंडरा रहा है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के 89 रन के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके हैं। भारत के पास 57 रनों की बढ़त है। फिलहाल अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं।

बता दें कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 217 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 249 रन बनाकर 32 रनों की बढ़त ले ली। मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश के चलते हो ही नहीं पाया था। वहीं दूसरे दिन खराब रोशनी के चलते मैच में महज 64.4 ओवर का ही खेल हो सका था। मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में आज रिजर्व डे एक्टिव हुआ है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार