WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। साउथहैम्पटन के मैदान पर छठे दिन के खेल में टीम इंडिया ने विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे का विकेट जल्दी गंवा दिया। टीम इंडिया की डूबती नैया को पार लगाने का पूरा दारोमदार एक बार फिर ऋषभ पंत के कंधों पर आ चुका है।

Advertisement

लंच ब्रेक तक टीम इंडिया की बढ़त 98 रनों की हो चुकी है। वहीं ऋषभ पंत 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऋषभ पंत ऐसे ही मुश्किल हालातों में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में खतरों से निकाल चुके हैं जिसके चलते फैंस को उम्मीद है कि पंत शायद ऑस्ट्रेलिया में किए गए अपने करिश्मे को एक बार फिर दोहरा दें।

Advertisement

साउथहैम्पटन के मैदान पर कई फैंस को इमोशनल होते हुए देखा गया। एक भारतीय फैन ने प्लेकार्ड लेकर पंत और टीम इंडिया को चीयर करने की कोशिश की जिसपर लिखा था पंत आज फिर तुम गाबा को दोहरा दो। वहीं दूसरे फैन ने जो प्लेकॉर्ड दिखाया उसपर पंत को गाबा में किए गए काम को दोहराने के लिए मोटिवेट किया जा रहा था।

बता दें कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 217 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 249 रन बनाकर 32 रनों की बढ़त ले ली थी। मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश के चलते हो ही नहीं पाया था। वहीं दूसरे दिन खराब रोशनी के चलते मैच में महज 64.4 ओवर का ही खेल हो सका था। मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में आज रिजर्व डे एक्टिव हुआ है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार