लंदन के ओवल में शनिवार को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की दूसरी पारी में भारत के बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) का आउट होना विवादस्पद रहा। गली में खड़े कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने अपने राइट में एक हाथ से शानदार कैच लपका लेकिन ऐसा लग रहा था कि गेंद साफ़ जमीन पर लग रही थी। इसके बाद थर्ड अंपायर ने भी इस कैच को वैध करार दिया और गिल की पारी का अंत हो गया। हालांकि थर्ड अंपायर थोड़ा समय ले सकते थे। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना था कि ग्रीन ने कैच लेते समय गेंद को जमीन पर लगा दिया था। भारत इस मैच में 444 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा है। 

Advertisement

पारी का आठवां ओवर करने आये स्कॉट बोलैंड ने आठवें ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप के पास गुड लेंथ पर डाली और गिल गेंद को डिफेंड करने के लिए आगे आये। हालांकि गेंद थोड़ा सा उछाल लेते हुए बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गली में खड़े ग्रीन के पास गयी। वहीं ग्रीन ने अपने राइट साइड कि और एक हाथ से शानदार कैच लपका। 

Advertisement

ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गैफने और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने फिर कैच को थर्ड-अंपायर रिचर्ड केटलबोरो के पास भेजा, जिन्होंने कई रिप्ले के बाद कैच को क्लीन करार दिया। हालांकि, लाइव विजुअल्स में साफ़ दिख रहा था कि गेंद जमीन पर लगी है।  फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी यही कहना था। थर्ड अंपायर ने इस कैच को ज़ूम करके देखते तो शायद अच्छा होता। 

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 84.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 270 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी और 443 रन की लीड बना ली। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलेक्स केरी ने बनाये। उन्होंने 105 गेंद में 8 चौको की मदद से नाबाद 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा स्टार्क ने 57 गेंद में 7 चौको की मदद से 41 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने 93 (120) रन की साझेदारी की। 

वहीं मार्नस लाबुशेन ने 126 गेंद में 4 चौको की मदद से 41 रन की पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने 47 गेंद में 34 रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। स्मिथ और लाबुशेन ने तीसरे विकेट के लिए 62 (96) रन की साझेदारी निभाई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट स्पिनर रवींद्र जडेजा के खाते में गए। उनके अलावा 2 विकेट उमेश यादव और मोहम्मद शमी अपने नाम करने में कामयाब रहे। वहीं एक विकेट मोहम्मद सिराज को मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार