WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथैम्पटन मैदान पर खेला जा रहा है।  WTC फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने अपनी धारधार गेंदबाजी से टीम इंडिया की कमर तोड़कर रख दी। जैमीसन ने 22 ओवरों में सिर्फ 31 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।

Advertisement

वहीं मैच के दौरान बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते वक्त काइल जैमीसन को फैंस के साथ जमकर मस्ती करते हुए देखा गया। हुआ यूं कि कुछ भारतीय फैंस खुदको बिग स्क्रीन पर देखने की कोशिश कर रहे थे लेकिन काइल जैमीसन ने मस्ती करते हुए बार-बार कैमरे का ध्यान खुद की तरफ ला दिया।

Advertisement

काइल जैमीसन ऐसा जानबूझकर कर रहे थे। इस दौरान काइल जैमीसन के चेहरे पर हंसी भी देखने लायक थी। वहीं अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में टीम इंडिया को महज 217 रनों पर समेट दिया।

टीम इंडिया के 217 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। बता दें कि WTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश के चलते हो ही नहीं पाया था। वहीं दूसरे दिन खराब रोशनी के चलते मैच में महज 64.4 ओवर का ही खेल हो सका था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार