WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथहैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बीच मैदान तौलिया पहनकर घूमते देखा गया। ठंडी हवाओं से बचने के लिए शमी ने खुदको सफेद तौलिया से लपेट लिया था।

Advertisement

मोहम्मद शमी की तौलिया वाली तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस जमकर उसपर मीम भी बना रहे हैं। मोहम्मद शमी ने साउथहैम्पटन में पड़ने वाली ठंड से बचने के लिए ऐसा किया था लेकिन कुछ यूजर उनके तौलिया लपेट के घूमने पर उनकी तुलना दिल वाले दुल्हनिया फिल्म की काजोल से कर रहे हैं।

Advertisement

मोहम्मद शमी ने अपनी टेस्ट जर्सी और लोअर के ऊपर तौलिया लपेटा हुआ था। बता दें कि शमी ने अपनी धारधार गेंदबाजी से लंच से पहले रॉस टेलर और बीजे वॉटलिंग के विकेट लिये थे। इसके बाद शमी ने लंच के बाद न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रेंडहोम को भी चलता कर दिया था।

बता दें कि WTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश के चलते हो ही नहीं पाया था। वहीं दूसरे दिन खराब रोशनी के चलते मैच में महज 64.4 ओवर का ही खेल हो सका था। मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं अब इस टेस्ट मैच में छठे दिन रिजर्व डे पर 98 ओवर का खेल खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार