WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत प्रदान की है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा खुलकर अपने शॉट खेल रहे हैं वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों के सामने पानी भरते हुए नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम रोहित शर्मा को काफी परेशान करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन रोहित शर्मा ने उनको कुछ बोलने की जगह अपने बल्ले से जवाब देना ठीक समझा।

Advertisement

रोहित शर्मा ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम की गेंद पर ऑफसाइड की दिशा में एक करारा चौका लगाया जिसके बाद रोहित शर्मा का एक्सप्रेशन देखने लायक था। रोहित शर्मा ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम को किलर लुक दिया। रोहित के इस लुक को कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने इग्नोर किया और चुपचाप गेंदबाजी एंड पर चले गए। 

बता दें कि WTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं अगर दूसरे दिन के खेल की बात करें तो दूसरे दिन का खेल अपने निर्धारित समय यानी भारतीय समय के अनुसार 3 बजे दोपहर से ही शुरू हुआ। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा 34 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार