WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथैम्पटन के द एजेस बाउल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से काफी ज्यादा उम्मीद है। फाइनल मैच की तैयारी के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को रोहित शर्मा को गेंद थ्रोडाउन करते हुए देखा गया।

Advertisement

विराट नेट्स पर रोहित को गेंद तो थ्रोडाउन कर ही रहे थे वहीं उन्हें कुछ बल्लेबाजी टिप्स देते हुए भी नजर आए। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में गौर करने वाली बात यह है कि रोहित शर्मा भी विराट कोहली की बातों को बड़े ही ध्यान से सुन रहे हैं।

Advertisement

मालूम हो कि टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों में काफी शानदार बल्लेबाजी भी की है। 

बता दें कि WTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ चुका है। वहीं अगर दूसरे दिन के खेल की बात करें तो दूसरे दिन का खेल अपने निर्धारित समय यानी भारतीय समय के अनुसार 3 बजे दोपहर से ही शुरू होगा। साउथैम्पटन में कल के दिन बारिश ने खेल को बिगाड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार