WTC 2021-23 Final Qualification Scenarios:ऑस्ट्रेलिया के हाथों शुक्रवार (3 फरवरी) को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में मिली 9 विकेट की हार से भारत के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल क्वालीफिकेशन की संभावनाओं को करारा झटका लगा है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभालने वाले स्टीव स्मिथ की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है। चैंपियनशिप के 2021-23 के चक्र में ऑस्ट्रेलिया ने 18 में से 11 मैच जीते हैं। 

Advertisement

भारत की टीम को जीत प्रतिशत में नुकसान हुआ है। है। चैंपियनशिप के 2021-23 के चक्र में 17 मैच में यह पांचवीं हार है। जीत प्रतिशत 64.06 से घटकर 60.29 हो गया है।   

Advertisement

भारत ऐसे पहुंच सकता है फाइनल में

भारत के अलावा श्रीलंका की टीम भी फाइनल में क्वालीफाई करने की रेस में बनी हुई है। भारत को क्वालीफाई करने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले चौथे टेस्ट में जीत हासिल करने होगी। इससे उससे न्यूजीलैंड औऱ श्रीलंका के बीच होने वाले टेस्ट मैचों के नतीजों पर निर्भर नहीं रहना होगा।   

अहमदाबाद में अगर भारत जीत जाता है तो उसके पॉइंट हो जाएंगे 135 औऱ जीत प्रतिशत 62.5 का हो जाएगा। इससे श्रीलंका वाला खतरा टल जाएगा। अगर श्रीलंका 9 मार्च से शुरू हो रहे अपने न्यूजीलैंड दौरे पर जीत भी हासिल कर लेती है तो ज्यादा से ज्यादा जीत प्रतिशत 61.11 होगा। 

अगर भारत चौथा टेस्ट हार जाता है और ऑस्ट्रेलिया सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल होती है तो पॉइंट होंगे 123 और जीत प्रतिशत 56.94। अगर चौथा टेस्ट ड्रॉ होता है तो अधिकतम पॉइंट होंगे 127 और जीत प्रतिशत 58.79। ऐसे में श्रीलंका के पास न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचने का मौका होगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार