ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। ओमान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में पहली ही गेंद पर विकेट लेकर उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। टी20 इंटरनेशनल में वह दूसरी बार ऐसा करने लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ जेवियर बार्टलेट ने टी20 क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच दिया है। शुक्रवार को (20 फरवरी) को पल्लेकेले में खेले जा रहे इस मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटका कर खास उपलब्धि हासिल की।

Advertisement

ओमान के ओपनर आमिर कलीम को बार्टलेट ने पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल करियर में दो बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ बन गए।

इससे पहले 29 जनवरी 2026 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी बार्टलेट ने पहली गेंद पर विकेट लिया था, जब उन्होंने अपनी ही गेंद पर साहिबजादा फरहान का कैच लपका था।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी20 वर्ल्ड कप मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा सबसे पहले शेन वॉटसन ने 2012 में किया था। बाद में 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाकर बिली स्टैनलेक भी इस खास लिस्ट में शामिल हुए। लेकिन बार्टलेट अब ऐसे पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल करियर में दो बार यह उपलब्धि हासिल की है।

इतना ही नहीं, बार्टलेट टी20 वर्ल्ड कप मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले शेन वॉटसन के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई भी बन गए हैं। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में 27 रन देकर 2 विकेट झटके।

Advertisement

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की पारी 104 रन पर ही सिमट गई। टीम के लिए वसीम अली (32) ही कुछ रन जोड़ पाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में गेंदबाजी में एडम जाम्पा ने 3.2 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके।

टीमें इस मैच के लिए
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI):
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, टिम डेविड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।

Also Read: LIVE Cricket Score

ओमान (प्लेइंग XI): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), करण सोनावाले, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जय ओडेदार, शफीक जान, शकील अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार