India vs Sri Lanka T20I & ODI Series: श्रीलंका के खिलाफ जनवरी की शुरूआत में होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान बुधवार (28 दिसंबर) को हो सकता है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम सिलेक्शन की जिम्मेदारी चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमेटी को ही सौंपी गई है, जिसे टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद बीसीसीआई ने हटा दिया था। लेकिन फिलहाल नए सिलेक्टर्स नहीं मिले हैं तो चेतन शर्मा, सुनील जोशी, देबाशीष मोहंती और हरविंदर सिंह ही टीम चुनेंगे।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरूआत 3 जनवरी से होनी है। क्रिकबज की खबर के अनुसार इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। रोहित बांग्लादेश दौरे पर अंगूठे में लगी चोट से उभरे नहीं हैं और इसलिए उन्हें और आराम दिया जा सकता है। वहीं नए खिलाड़ियों को टी-20 टीम में मौका देने के लिए सिलेक्टर्स कोहली को आराम दे सकते हैं। हालांकि दोनो खिलाड़ियों वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे। 

Advertisement

ऐसी संभावना है कि तीन मैचों की इस सीरीज के लिए सिलेक्टर्स हार्दिक पांड्या को ही कप्तान बनाए रखना चाहेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था। इसके अलावा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी हो सकती है, जो चोट के कारण अगस्त में हुए एशिया कप के बाद से बाहर चल रहे हैं। नए चेहरे के रूप में 20 साल के यश धुल को मौका मिल सकता है।  

भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी को मुंबई में, दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे और तीसरा मैच राजकोट में होगा। 9 जनवरी से गुवाहटी में वनडे सीरीज की शुरूआत होगी।दूसरा वनडे 12 जनवरी को कोलकाता और तीसरा वनडे 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में होगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार