ZIM vs IND 3rd T20I: जिम्बाब्वे और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (26 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने गेंदबाजी के साथ शानदार फील्डिंग का भी नजारा पेश किया। उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को अपनी ही गेंद पर शानदार कैच पकड़कर बिना खाते खोले ही पवेलियन वापिस भेज दिया।

Advertisement

यह शानदार कैच जिम्बाब्वे की पारी के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला। यश ठाकुर ने करीब 143 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली। सिकंदर रजा ने इसे ऑन साइड की तरफ खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंदबाज की बाईं तरफ हवा में चली गई।

गेंद को हवा में जाते ही देख यश ठाकुर नेअपने फॉलो-थ्रू में तेजी से बाईं तरफ हाथ फैलाकर गेंद को अपने हाथ में चिपका लिया। इस बेहतरीन कैच के चलते सिकंदर रजा को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा।

यश ठाकुर के लिए यह ओवर काफी खास रहा था, क्योंकि सिकंदर रजा से ठीक पहले उन्होंने डायोन मायर्स (19 रन) को भी अपना शिकार बनाया था और दो गेंदों पर दो विकेट लेकर जिम्बाब्वे की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। सिकंदर रजा के बाद बल्लेबाजी करने आए रयान बर्ल ने हालांकि आखिरी गेंद पर चौका लगाकर यश ठाकुर की हैट्रिक की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यश ठाकुर ने इस मुकाबले में 4 ओवर के अपने स्पेल में 45 रन देकर यह 2 अहम विकेट झटके।

VIDEO:

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 81 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा ईशान किशन ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 27 रन की उपयोगी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में  जिम्बाब्वे के लिए रयान बर्ल ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, जबकि वेस्ली मधेवेरे ने 25 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया। लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार