राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मंगलवार, 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया। जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रनों की जोरदार पारी खेली और ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Advertisement

अपनी फिफ्टी के साथ ही जायसवाल ने एक बड़े IPL रिकॉर्ड में अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया। ये RR के ओपनर का रॉयल्स के लिए 20वां फिफ्टी-प्लस स्कोर था, जो राजस्थान के लिए तीसरा सबसे ज्यादा फिफ्टी स्कोर है। अब उनसे आगे सिर्फ जोस बटलर और संजू सैमसन हैं। बटलर ने 82 आईपीएल पारियों में 25 बार राजस्थान के लिए अर्द्धशतक लगाया। उनके अलावा संजू सैमसन ने भी 144 आईपीएल पारियों में 25 बार अर्द्धशतक लगाया। इसके बाद जायसवाल का नंबर आता है और उनके बाद अजिंक्य रहाणे ने 19 बार राजस्थान के लिए अर्द्धशतक लगाया।

Advertisement

वहीं, जायसवाल के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने भी 43 रनों की तूफानी पारी खेली और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस तूफानी पारी के साथ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने 400 रन पूरे कर लिए और मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए। सूर्यवंशी ने एक आईपीएल सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्यवंशी ने 167 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया और इस लिस्ट में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ा। रसेल ने 2019 में 188 गेंदों में 400 रन पूरे किए थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सूर्यवंशी संयुक्त रूप से दसवें नंबर पर आ गए हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने अभी तक 37 छक्के जड़ दिए हैं। उन्होंने एबी डी विलियर्स, ऋषभ पंत और मिचेल मार्श की बराबरी की। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार