Yashasvi Jaiswal World Record: भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा। अपना दसवां टेस्ट खेल रहे जायसवाल ने 118 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने नौ चौके जड़े।  नाहिद राणा की गेंद पर वह स्लिप में शादमान इस्लाम को कैच थमाकर आउट हुए। 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए पहले दस टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जायसवाल ने अपना आठवां पचास प्लस स्कोर बनाकर सदागोप्पन रमेश की बराबरी की। सुनील गावस्कर (9) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

Advertisement

पहले 10 टेस्ट के बाद भारत के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

9 - सुनील गावस्कर

8* - यशस्वी जायसवाल (फ़िलहाल अपना 10वां टेस्ट खेल रहे हैं)

8 - सदागोपन रमेश

Advertisement

7 - विनोद कांबली

इसके अलावा वह टेस्ट क्रिकेट की 147 साल के इतिहास में पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने अपनी सरजमीं पर खेली गई पहली 10 टेस्ट पारियों में 750 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस साल की शुरूआत में भारत में अपना पहला टेस्ट खेलने वाले जायसवाल के अब तक भारत में 10 पारी में 768 रन हो गए हैं। 

इससे पहले अपनी सरजमीं पर पहली 10 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के जॉर्ज हेडली के नाम था, जो उन्होंने 1935 में बनाया था। हेडली ने वेस्टइंडीज में 10 टेस्ट पारी में 747 रन बनाए थे।  बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरूआत में हुई टेस्ट सीरीज में जायसवाल ने 9 पारियों में 712 रन बना थे। अपनी पारी में 37वां रन बनाते ही उन्होंने हेडली को पीछे छोड़ा। 

Advertisement

घरेलू मैदान पर पहली 10 पारियों के बाद सबसे ज़्यादा टेस्ट रन

768 - यशस्वी जायसवाल (भारत)

747 - जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज)

Advertisement

743 - जावेद मियांदाद (पाकिस्तान)

687 - डेव ह्यूटन (जिम्बाब्वे)

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

680 - सर विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार