भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है। पहले दिन टी-ब्रेक तक भारत ने 3 विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं और यशस्वी जायसवाल 125 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ रजत पाटीदार 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले दो सेशन में इंग्लैंड की टीम ने वापसी की कई बार कोशिश की मगर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड की हर कोशिश नाकाम कर दी।

Advertisement

यशस्वी ने सिर्फ अपने छठे टेस्ट में दूसरा शतक लगाकर दिखा दिया कि वो क्रिकेट का अगला सितारा बनने के लिए तैयार हैं। यशस्वी फिलहाल अपनी 125 रनों की पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं और इन 3 छक्कों में से एक छक्का उन्होंने तब लगाया जब वो नर्वस 90 में थे। यशस्वी 94 पर बल्लेबाजी कर रहे थे और ज्यादातर बल्लेबाज ऐसे समय में सिंगल-डबल लेकर शतक पूरा करने की कोशिश करते हैं लेकिन यशस्वी अलग हैं और उन्होंने यहां वो दिखा दिया।

Advertisement

यशस्वी ने भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाते हुए 94 के स्कोर पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। सहवाग अपने समय में नर्वस 90 में कभी भी नर्वस नहीं होते थे वो चाहे 94 पर हों या 194 पर या 295 पर, वो छक्के के साथ अपने माइलस्टोन तक पहुंचा करते थे और इस बार जब यशस्वी ने भी छक्का लगाकर शतक पूरा किया तो फैंस को वीरू की याद आ गई।

Also Read: Live Score

एकतरफ यशस्वी लगातार अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर लगातार फ्लॉप होते जा रहे हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों के पास बड़ी पारी खेलने का मौका था लेकिन दोनों ने ही एक बार फिर से निराश किया और अब सोशल मीडिया पर फैंस यही मांग कर रहे हैं कि अगले मैच में सरफराज खान को मौका दिया जाए लेकिन अभी बाकी बचे तीन मैचों के लिए टीम का ऐलान होना बाकी है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार