India vs England, Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल से कई अहम कैच छूटे, जिसमें सबसे अहम रहा मैच के आखिर दिन छोड़ा गया बेन डकेट का कैच जो भारत की हार में भारी पड़ा। इंग्लैंड ने पांचवें दिन 371 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर मैच पांच विकेट से जीता। इस हार के बाद यशस्वी का एक बाउंड्री लाइन पर डांस करता हुआ वीडियो वायरल हो गया, जिस पर फैंस ने नाराजगी जताई।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले टेस्ट के पांचवें दिन टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर यशस्वी जायसवाल छाए हुए हैं, लेकिन किसी शानदार पारी की वजह से नहीं, बल्कि मैदान पर उनकी लापरवाह फील्डिंग और उसके बाद वायरल हुए डांस वीडियो के कारण।

Advertisement

मैच के आखिरी दिन यशस्वी ने इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट का बेहद अहम कैच तब छोड़ दिया जब वो 97 रन पर थे। इसके बाद डकेट ने 149 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और इंग्लैंड ने 371 रन के टारगेट को 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। यशस्वी के इस ड्रॉप कैच से पहले भी उन्होंने इस मैच में दो अहम ओली पोप और हैरी ब्रुक के कैच टपकाए थे, जिनमें से दोनों ने 100 के करीब रन बनाए और भारत को पिछड़ने पर मजबूर किया।

लेकिन जिस बात ने फैंस को सबसे ज्यादा नाराज किया, वो था यशस्वी का मैच के दौरान बाउंड्री लाइन पर डांस करना। मैच में लगातार खराब फील्डिंग के बाद उनका यूं मस्ती करना फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया। कई लोगों ने सोशल मिडिया पर उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर की और उन्हें ‘गंभीरता’ से खेलने की नसीहत दी।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

गौरतलब है कि इस मैच में भारत ने पहली पारी में 471 और दूसरी पारी में 364 रन बनाए थे, लेकिन दोनों पारियों में आखिरी 6-5 विकेट तेजी से गिरने से टीम बड़ी लीड नहीं बना सकी। इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 और दूसरी में 371 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार