यार्कशर, 29 अगस्त (CRICKETNMORE)| आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब यार्कशायर का कोच पद सत्र के समापन के बाद छोड़ देंगे। क्लब ने इसकी पुष्टि की है। क्लब ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर एक वक्तव्य जारी कर कहा, "यार्कशायर के साथ सेकेंड डिवीजन में सफर शुरू कर लगातार चैम्पियनशिप जिताने वाले कोच गिलेस्पी का क्लब आभार व्यक्त करता है। नवंबर, 2011 में गिलेस्पी के क्लब से जुड़ने के बाद से क्लब को चैम्पियनशिप में खेले 76 मैचों में सिर्फ पांच में हार झेलनी पड़ी।" जरूर पढ़ें: धोनी और ब्रैथवेट के बीच हुई ये नोंक-झोंक, साजिश के तहत दूसरा मैच हारी टीम इंडिया

Advertisement

वक्तव्य में आगे कहा गया है, "गिलेस्पी की पत्नी एना और उनके चारों बच्चे हाल ही में आस्ट्रेलिया लौट गए। गिलेस्पी आस्ट्रेलिया के लीग टूर्नामेंट बिग बैश लीग की टीम एडीलेड स्ट्राइकर्स के साथ अपने अनुबंध के चलते यार्कशर छोड़ रहे हैं और सत्र का समापन इसके लिए सबसे उपयुक्त समय होगा।" ये भी पढ़ें: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

Advertisement

यार्कशायर को इस समय चल रहे काउंटी चैम्पियनशिप में चार मैच खेलने हैं और मौजूदा सत्र के समापन से पहले क्लब नए मुख्य कोच की तलाश शुरू नहीं करेगा।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार