भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल मैदान और मैदान के बाहर कुछ ना कुछ ऐसा करते है जिसकी वजह से वो फैंस के बीच चर्चा में रहते है। चहल अभी भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए है। इसी बीच इस गेंदबाज ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वो गेंदबाजी नहीं बल्कि बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आए। 

Advertisement

लेकिन चहल की पोस्ट पर कई क्रिकेट फैंस ने अलग-अलग तरह का रिप्लाई किया। इसी बीच एक फैन ने रिप्लाई करते हुए कमेंट किया कि चहल अगर ऐसे ही बल्लेबाजी करते रहे तो वो रोहित शर्मा द्वारा 264 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

Advertisement

फैन ने कमेंट करते हुए लिखा," ये रोहित के 264 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।" 

बता दें कि रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे मैचों की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा," गेंदबाजी पर ध्यान दो कि रवि शास्त्री का दवाई ले लिया है।"

Advertisement

बता दें की इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को 4 टेस्ट, 3 वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने है और चहल इस  दौरे पर लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भारत के अहम हिस्से होंगे। 

आईपीएल 2020 में चहल का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा और उन्होंने इस दौरान 15 मैचों में कुल 21 विकेट अपने नाम किए है।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार