बर्मिघम, 3 जुलाई (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को यहां विश्व कप के मैच में मिली 28 रनों की जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाते हुए कुल चार विकेट लिए। बुमराह ने मुकाबले में अपने यॉर्कर का भी शानदार उपयोग किया और मैच के बाद कहा कि इस कला पर महारत हासिल नहीं की जा सकती और आपको लगातार काम करना होगा। 

Advertisement

मैच के बाद बुमराह ने कहा, "बहुत मेहनत करने की जरूरत पड़ती है। मैं हमेशा यही कहता हूं। मैं जब भी नेट में अभ्यास करता हूं तो मैं हर स्थिति के लिए तैयारी करता हूं चाहे वो नई गेंद हो या पुरानी या अंत के ओवरों में गेंदबाजी करना हो। मैं नेट में हर चीज के लिए तैयारी करता हूं और मैच में मुझे अपना दिमाग साफ रखते हुए उन चीजों को अमल में लाना होता है। अगर मेहनत की गई हो तो मैच में उन चीजों का आसानी से उपयोग किया जा सकता है।"

Advertisement

बुमराह ने कहा, "तैयारी ही सब कुछ है। आप जितनी ज्यादा तैयारी करते हैं यॉर्कर डालने में उतने ही अच्छे होते हैं। आप इसमें महारत हासिल नहीं कर सकते। आप इसमें लगातार बेहतर होने की कोशिश करते हैं, आपको इसे दोहराना होता है। यह किसी अन्य गेंद की तरह ही है, जैसे कि आपने बहुत लेंथ गेंद डाली हो। इसलिए आप लगातार अभ्यास करते हैं और मैच में उसे दोहराने का प्रयास करते हैं।"

टूर्नामेंट में भारत का अगला मैच शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार