भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए व्हाइट-बॉल टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे के साथ ही गौतम गंभीर टीम के मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। इस दौरे के लिए घोषित की गई वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वापसी हुई है जबकि सूर्यकुमार यादव को नया टी-20 कप्तान नियुक्त किया गया है।

Advertisement

इस दौरे के लिए कुछ नए खिलाड़ियों को पहली बार चुना गया, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया जबकि रिंकू सिंह को वनडे टीम में मौका नहीं दिया गया। गायकवाड़ और रिंकू को टीम में शामिल न किए जाने पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने सेलेक्टर्स को आड़े हाथों लिया है।

Advertisement

क्रिक डिबेट विद बद्री पर बोलते हुए उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बद्रीनाथ ने तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि, क्रिकेटर्स को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए सिर्फ प्रदर्शन से कहीं अधिक की आवश्यकता होती है। बद्रीनाथ ने कहा, "जब रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़ और अन्य खिलाड़ियों को नहीं चुना जाता है तो आपको लगता है कि शायद सेलेक्शन के लिए बैड बॉय वाली छवि की आवश्यकता होती है। आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रिश्ते में होना चाहिए, एक अच्छा मैनेजर होना चाहिए और टैटू होना चाहिए।"

फैंस का एक खास वर्ग रुतुराज गायकवाड़ को बाहर किए जाने से नाराज था और अब बद्रीनाथ ने भी खुलकर उनके बारे में बात की है। रुतुराज ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ़ संपन्न 5 मैचों की टी-20 सीरीज़ में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने खेले गए 3 मैचों में 7, 77 और 49 के स्कोर दर्ज किए थे। अभिषेक शर्मा, जिन्होंने अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार शतक जड़ा और अपार प्रतिभा का परिचय दिया, उनको भी टी-20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार