इंग्लैंड के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर (Monty Panesar) का कहना है कि इंग्लैंड के मौजूदा युवा बल्लेबाजों के पास स्पिन के मददगार वाली पिच पर खेलने के कौशल की कमी है और वह इस तरह नहीं खेल पाए जिस तरह भारत ने खेला।भारत ने शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे मुकाबले के तीसरे दिन इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज 3-1 से अपनी नाम की थी।

Advertisement

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए यहां आए पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इस दौरे यह सीखना चाहिए कि टर्निग विकेट पर किस तरह खेलते हैं।

Advertisement

पनेसर ने आईएएनएस से कहा, "इस सीरीज में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज थोड़े घबराए हुए थे और उनके पास फिलहाल इस तरह को कौशल नहीं है जो भारतीय बल्लेबाजों के पास है। कप्तान जोए रूट पर काफी जिम्मेदारियां थी और वह स्पिन के खिलाफ काफी बेहतर खेले हैं। लेकि न रूट के साथ किसी बल्लेबाज को साथ देना चाहिए था जिससे साझेदारी की जा सके।"

2006 में भारत के खिलाफ नागपुर में टेस्ट पदार्पण करने वाले पनेसर ने कहा कि भारत में खेलना आसान नहीं है।

इस दौरे पर इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी रही थी और उसने भारत को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में हराया था लेकिन उसे अगले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इस पर इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज ने कहा कि मैदान पर दर्शकों को शामिल करने का प्रभाव भी टीम पर पड़ा।

 

38 वर्षीय पनेसर ने कहा, "दर्शकों के होने से प्रभाव पड़ता है। भारत दौरे से पहले इंग्लैंड श्रीलंका गई थी जहां दर्शक मौजूद नहीं थे और इंग्लैंड ने वहां अच्छा प्रदर्शन किया। यहां भी पहले टेस्ट में दर्शक नहीं थे और इंग्लैंड ने जीत हासिल की। लेकिन दूसरे मैच से दर्शकों को शामिल होने की मंजूरी दी गई और भारत ने वापसी की। मेरे ख्याल से दर्शकों के होने से प्रभाव पड़ता है। दर्शकों का असर इंग्लैंड पर पड़ा।"

Advertisement

मोटेरा में हुए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद इंग्लैंड के कई पूर्व खिलाड़ियों ने पिच को लेकर सवाल खड़े किए थे। इस पर पनेसर ने कहा, "हार का कोई बहाना नहीं होता। भारत ने इस पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इंग्लैंड ऐसा नहीं कर सका। पिच को लेकर किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। पिच में थोड़ी घास थी जो अच्छा था। जाहिर है कि भारत भी दो दिन में मैच खत्म करना नहीं चाहता होगा।"

उन्होंने कहा, "असली बात यह है कि इंग्लैंड का कौशल भारत में थोड़ा कम है। इंग्लैंड को भविष्य में भारत दौरे पर जाने से पहले अच्छे से तैयारी करनी चाहिए। इंग्लैंड की तैयारी में कुछ कमी थी।"

पनेसर ने कहा, "इंग्लैंड की टीम कुछ हद तक रूट पर निर्भर थी। रूट के आउट होते ही टीम बिखर जा रही थी। रूट ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रूट ऐसे खेल रहे थे जैसे कोई भारतीय बल्लेबाज यहां खेलता है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को कोचिंग प्रोग्राम में थोड़ा परिवर्तन करना चाहिए। उन्हें युवा बल्लेबाजों को सीखाना चाहिए कि भारत में स्पिन के खिलाफ किस तरह खेलते हैं। इंग्लैंड को भारत दौरे पर ज्यादातर स्पिन गेंदबाजों को खेलाना चाहिए था। "

Advertisement

पनेसर ने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैचों में 167 विकेट झटके हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार