31 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNMORE)>। विराट कोहली अपनी पारी के दौरान लगातार रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 45वां अर्धशतक जमा लिया है। लाइव स्कोर
इसके साथ - साथ विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 18 अर्धशतक जमाकर कमाल कर चुके हैं। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर बनानें वाले लिस्ट में महान अजहर की बराबरी कर ली है। अजहर ने भी 18 अर्धशतक श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बनाए थे। 

Advertisement

वैसे आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ सचिन ने सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर बनानें में सफल रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 25 दफा 50 प्लस का स्कोर बनाए हैं तो वहीं धोनी के नाम 20 दफा ऐसा कारनामा करने का रिकॉर्ड है।   क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

Advertisement

इसके साथ - साथ विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं।  श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में ऐसा कमाल करने वाले विराट कोहली पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सचिन, इंजमाम, धोनी, सईद अनवर पहले से शामिल हैं। इसके अलावा वनडे में किसी टीम के खिलाफ सबसे तेज 2000 रन बनानें के मामले में कोहली संयूक्त रूप में महान वीवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है। 

वीवियन रिचर्ड्स ने 44 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 वनडे रन पूरे किए थे। तो वहीं पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 40 पारियों में 2000 रन पूरा कर करने में सफल रहे थे। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 44 पारियों के दौरान 2000 वनडे रन बना लिए हैं।

सचिन को पछाड़ दिया कोहली ने

Advertisement

इसके अलावा किसी टीम के खिलाफ वनडे में सबसे कम उम्र में 2000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज कोहली बन गए हैं। कोहली ने 28 साल 299 दिन में श्रीलंका के खिलाफ 2000 रन पूरे किए तो वहीं सचिन ने 29 साल 320 दिन में श्रीलंका के खिलाफ 2000 रन पूरे किए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार