नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.) । पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ते हुए श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं।

Advertisement

यूनिस ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की दूसरी पारी के दौरान यह रिकार्ड बनाया। पहली पारी में 177 रन की बड़ी पारी खेलने वाले यूनिस दूसरी पारी में केवल 13 रन बना पाये लेकिन इससे उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने कुल रनों की संख्या 1998 पर पहुंचा दी है जो तेंदुलकर की रनसंख्या से तीन अधिक है।

Advertisement

तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में 60.45 की औसत से 1995 रन बनाये जिसमें नौ शतक शामिल हैं। यूनिस ने भी 25 मैच खेले जिनमें उन्होंने 52.57 की औसत से 1998 रन बनाये हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अब तक सात शतक लगाये हैं। श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इंजमाम उल हक (1559 रन) तीसरे और राहुल द्रविड़ (1508) चौथे स्थान पर हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार