गुजरात में अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर देशभर के क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं। देशभर से काफी संख्या में फैंस अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। क्रिकेट फैंस की सहूलियत को देखते हुए पश्चिमी रेलवे स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन चलाएगी।

Advertisement

पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ ट्रेनों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को देखते हुए संचालित किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि इन ट्रेनों के संचालन से क्रिकेट फैंस को काफी राहत मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पश्चिमी रेलवे अपने क्रिकेट फैंस के लिए स्पेशल गाड़ियों का प्लान कर रहा है। ये ट्रेनें आज से मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेंगी। मुंबई सेंट्रल से बांद्रा टर्मिनस होते हुए यह ट्रेन अहमदाबाद तक जाएगी। क्रिकेट फैंस इस ट्रेन का इस्तेमाल कर अहमदाबाद जा सकते हैं और टी-20 विश्व कप का आनंद ले सकते हैं।

विनीत अभिषेक ने बताया कि मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के लिए ट्रेन आज रात 11:34 बजे चलेगी। यह सुपरफास्ट ट्रेन है। वापसी में यह ट्रेन रविवार-सोमवार की रात 3 बजे चलेगी। रविवार को मुंबई से सुबह 6:20 बजे स्पेशल ट्रेन रवाना होगी और 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि इन चार ट्रेनों में फर्स्ट एसी और एसी-3 कोच उपलब्ध हैं। बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा पुणे से अहमदाबाद के लिए ट्रेन आज शाम 17:30 बजे छूटेगी।

विनीत अभिषेक ने बताया कि मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के लिए ट्रेन आज रात 11:34 बजे चलेगी। यह सुपरफास्ट ट्रेन है। वापसी में यह ट्रेन रविवार-सोमवार की रात 3 बजे चलेगी। रविवार को मुंबई से सुबह 6:20 बजे स्पेशल ट्रेन रवाना होगी और 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत की फाइनल में जीत के लिए देशभर में दुआओं का दौर शुरू हो चुका है और क्रिकेट फैंस का मानना है कि भारत की टीम न्यूजीलैंड के मुकाबले काफी बेहतर है। हालांकि, टी-20 क्रिकेट में एक ही खिलाड़ी सारे मैच का रुख बदल सकता है। क्रिकेट फैंस का मानना है कि फाइनल मुकाबले में जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी, उसके सिर ट्रॉफी का ताज सजेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार