Kl Rahul Gifted Smart Phone To Female Staff Video: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (Kl Rahul) शानदार व्यक्तित्व के इंसान हैं। उन्होंने वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) के खत्म होने के बाद भी अपने व्यक्तित्व से दिल जीता। केएल ने वेलिंगटन में एक महिला कर्मचारी को खास तोहफा दिया। इस दिल छूने वाले पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है। ये 32 सेकंड का वीडियो है जिसमें देखा जा सकता है कि केएल राहुल वेलिंगटन में एक महिला कर्मचारी को स्मार्ट फोन गिफ्ट करते हैं। ये स्मार्ट फोन बेहद खास था, क्योंकि वो केएल राहुल को इनाम के तौर पर मिला था। वो वेलिंगटन ODI के Game Changer of the match थे।

याद दिला दें कि केएल राहुल ने भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे में नंबर-6 पर बल्लेबाज़ी करके टीम इंडिया के लिए 38 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए थे। वो मुश्किल समय में बल्लेबाज़ी करने आए थे। केएल राहुल ने जिस तरीके से संभलकर बल्लेबाज़ी की उसी के दम पर भारत गेम में बना रहा और आखिर में DRS विधि से 4 रन से जीता।

भारत ने बनाई 2-0 की बढ़त: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड टूर पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में मेहमान टीम ने शुरुआती दोनों ही मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने ऑकलैंड वनडे 5 विकेट से जीता था और इसके बाद वेलिंगटन में 4 विकेट से जीत दर्ज की। वो अब हैमिल्टन ODI में जीत हासिल करके सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेना चाहेंगे।

भारतीय वनडे स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड वनडे स्क्वाड: विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैट फिशर, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल और निक केली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार