पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म को एक सलाह दी है। यूनिस ने कहा कि अगर बाबर आजम को पाकिस्तानी टीम के लिए रन बनाने हैं तो उन्हें विवादों से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में ये भी कहा कि हमारे खिलाड़ी खेलते कम हैं और बोलते ज्यादा हैं।

Advertisement

यूनिस ने कहा, “बाबर को कप्तानी इसलिए दी गई क्योंकि वो बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे। एक बेहतर क्रिकेटर बनने के लिए उन्हें विवादास्पद चीजों से दूर रहना चाहिए और उनका ध्यान खेल पर होना चाहिए। टीम की कप्तानी से भी बड़ी चीजें हैं और बाबर को ये तय करना होगा कि उनके लिए क्या महत्वपूर्ण है। मैंने अपने करियर में 10,000 रन बनाए हैं और मुझे लगता है कि बाबर आजम 15,000 रन बना सकते हैं।” 

Advertisement

यूनिस खान ने आगे बोलते हुए कहा, “उन्हें अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत है, जैसे विराट कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़कर अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित किया था। अगर बाबर और अन्य शीर्ष खिलाड़ी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो परिणाम सभी के लिए स्पष्ट होंगे। मैंने देखा है कि हमारे खिलाड़ी प्रदर्शन करने से ज़्यादा बातें करते हैं।"

इसके साथ ही यूनिस ने एक अच्छा कप्तान नियुक्त करने में विफल रहने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि पीसीबी को कुछ भी पता नहीं है। यहां तक ​​कि किराने वाले और फल बेचने वाले भी जानते हैं कि कप्तान कौन होना चाहिए। मेरे जैसे खिलाड़ियों को पाकिस्तान क्रिकेट से दूर नहीं रखा जाना चाहिए। अगर इससे घरेलू क्रिकेट को बेहतर बनाने में मदद मिलती है तो मैं खिलाड़ियों को मुफ्त में प्रशिक्षण देने के लिए तैयार हूं।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार