नई दिल्ली, 23 जुलाई| भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल गुरुवार को 30 साल के हो गए। क्रिकेट जगत उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दे रहा है। चहल को मैदान के अंदर और बाहर अपने चुलबुल रवैये के लिए जाना जाता है। उनके जन्मदिन पर टीम के साथियों और पूर्व साथियों ने भी उन्हें अलग तरह से शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सबसे पहले चहल को बधाई देते हुए ट्वीट किया, "जन्मदिन की बधाई, युजी। ऐसे ही रहो, जल्दी मिलते हैं।"

Advertisement

पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज ने अलग अंदाज मे बधाई देते हुए लिखा, "युजी चहल या मुझे आपको मिस्टर चूहा कहना चाहिए। आप थोड़ा वजन बढ़ाओ इसके लिए खास दुआएं। अपने मजाकिया वीडियो और कमेंट से हमें इंटरटेन करते रहो। आपका साल सफल रहे यह शुभकामना। जन्मदिन मुबारक हो युजी चहल।"

चहल के स्पिन जोड़ीदार कुलदीप यादव ने लिखा, मेरे साथी और उससे भी अहम मैदान के अंदर और बाहर मेरे भाई को जन्मदिन की बधाई। आप स्वास्थ रहो, खुश रहो, सफल रहो और ज्यादा से ज्यादा विकेट लो, ऐसी मेरी शुभकामनाएं। और ज्यादा से ज्यादा विकेट लो, ऐसी मेरी शुभकामनाएं।"

तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो युजी चहल। वो केक फेंकने वाले दिन याद आ रहे हैं।"

बीसीसीआई ने चहल से संबंधित कुछ आंकड़ों के साथ ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी और लिखा, "पुरुष क्रिकेट में टी-20 प्रारूप में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाला पहला भारतीय गेंदबाज। टी-20 और वनडे में छह विकेट लेने वाला दूसरा गेंदबाज। टी-20 में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाला भारतीय गेंदबाज। जन्मदिन मुबारक हो युजी चहल।"

Advertisement

चहल ने भारत के लिए 52 वनडे, 42 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 91 और 55 विकेट लिए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार